Search

 
 
 

Gumla News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर DDC ने की समीक्षा, तालमेल से कार्य के निर्देश

जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने बैठक की. जहां उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों, विभागवार दायित्वों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की.
 

Gumla: जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने बैठक की. जहां उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों, विभागवार दायित्वों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. साथ ही बैठक में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई.


इसके अलावा मुख्य समारोह स्थल की साफ-सफाई, रंग-रोगन, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, मंच एवं बैठक व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आमंत्रण पत्र, मीडिया समन्वय सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/breaking-former-jpsc-chairman-l-khyente-arrested

https://lagatar.in/jpsc-recruitment-scam-ed-registers-ecir-jssc-also-brought-under-the-ambit-of-the-investigation-alongside-jpsc


उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों एवं झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के सम्मान, विद्यालयों की सहभागिता, प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान तथा नागरिक एकादश एवं प्रशासन एकादश के बीच फुटबॉल मैच सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई.

 

बैठक में अपर समाहर्ता गुमला, सिविल सर्जन गुमला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही