Gumla News : गुमला डीसी दिलेश्वर महतो ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की. बैठक में जर्जर सड़कों, जलजमाव, ब्लैक स्पॉट व यातायात नियमों के पालन की स्थिति की समीक्षा की गई. डीसी ने सिसई मुख्य मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुमला-जशपुर, गुमला-लोहरदगा व घाघरा-नेतरहाट सड़क की स्थिति सुधारने का निर्देश दिया. बसिया व कोयल नदी पुल के समीप सड़क पर बने गड्ढों की भी शीघ्र मरम्मत करने को कहा.
डीसी ने आंजन धाम रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए गति नियंत्रण व सुरक्षा उपाय मजबूत करने का निर्देश दिया. वहीं सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई, जलजमाव वाले स्थानों का सर्वे और कमजोर होर्डिंग्स को हटाने को भी कहा. हिट एंड रन पीड़ितों को समय पर मुआवजा देने, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई व दुर्घटनाएं रोकने के लिए नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के निर्देश दिए. कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

