Search

 
 
 

Gumla News : खंडहरनुमा घर में चल रहा था नशे का धांधा, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Gumla News: पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि टुकुटोली स्थित सुनसान खंडहरनुमा भवन में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई.
 
गिरफ्तार युवक.

Gumla News : गुमला सदर थाने की पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसे लूथरन स्कूल के पीछे टुकुटोली स्थित एक खंडहरनुमा भवन में छापेमारी कर पकड़ा गया. गिरफ्तार युवक की पहचान कुम्हार ढलान निवासी नंदलाल साहू के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 1.67 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया.


पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि टुकुटोली स्थित सुनसान खंडहरनुमा भवन में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक नंदलाल साहू को दबोच लिया. तलाशी में उसके पास से 1.67 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इस मामले में युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही