Search

 
 
 

GumLa News : किसानों को दिया गया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

GumLa News : प्रशिक्षण में जारी से आदिम जनजाति (कोरबा) समाज के 60 व एसटी एवं अन्य समाज के 113 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया. उन्हें मशरूम उत्पादन के औचित्य, मशरूम के प्रकार, उत्पादन की विधि व लाभ की जानकारी दी गई.
 
प्रतिभागी किसान प्रमाणपत्र के साथ.

GumLa News : गुमला जिला उद्यान कार्यालय की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न हो गया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 से 14 सितंबर तक चला. जिले के जारी प्रखंड के कुदर सकतार में आयोजित प्रशिक्षण में 46, कोमड़ो में 26, चैनपुर में 32 , रायडीह प्रखंड के पीबो में 40 और कोबजा में 29 यानी कुल 173 किसानों ने भाग लिया. 


इसमें जारी से आदिम जनजाति (कोरबा) समाज के 60 व एसटी एवं अन्य समाज के 113 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया. उन्हें मशरूम उत्पादन के औचित्य, मशरूम के प्रकार, उत्पादन की विधि व लाभ, उत्पादन में उपयोग होने वाली सामग्रियों व मशरूम की पौष्टिकता और औषधीय गुणों की जानकारी दी गई. उत्पादन की प्रायोगिक विधियों की जानकारी के साथ सफल प्रयोग भी कराया गया.


कार्यक्रम के समापन पर कटिंग आयोजित समारोह में जिला उद्यान पदाधिकारी ने किसानों को प्रमाण पत्र, बैग, स्प्रे और अन्य सामग्रियों का वितरण किया. वहीं, अन्य प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रखंड प्रमुख, प्रधान, मुखिया व वार्ड सदस्यों ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र सौंपा. मौके पर मुखिया चाहे मिंज, वार्ड सदस्य हीग्रमुनी देवी, कोबजा प्रखंड प्रमुख, ममता सोरेंग, तारामीन सोरेंग, दुलारी केरकट्टा, सुक्रान्ति, कृति गुड़िया, नितिन पाण्डेय, मथुरा मिंज सहित अन्य उपस्थित थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही