Gumla News: जिले के रायडीह और चैनपुर प्रखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापक स्तर पर औचक छापेमारी अभियान चलाया. जांच दल का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर, आशा राज और तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया.
इसे भी पढ़ें:
निरीक्षण के दौरान चैनपुर स्थित मेसर्स अजीत जनरल स्टोर में खराब 5 किलोग्राम लड्डू मिले. जिसमें केमिकल रंग का इस्तेमाल किया गया था. इस लड्डू को अधिकारियों ने तुरंत मौके पर ही नष्ट करवा दिया, ताकि यह आम जनता तक न पहुंच सके.
जांच के दायरे में आए प्रमुख प्रतिष्ठानों में रायडीह के मेसर्स मां भगवती स्टोर, मेसर्स गूंजा किराना स्टोर, मेसर्स तारा देवी, मेसर्स सुमन मिंज, मेसर्स लिबन बड़ा एवं मेसर्स छोटू पान दुकान तथा चैनपुर के मेसर्स राजू होटल, मेसर्स महाबीर होटल, मेसर्स अजीत जनरल स्टोर, मेसर्स अशोक वेराइटी स्टोर, मेसर्स अनूप कुमार गुप्ता, मेसर्स आशुतोष कुमार तथा मेसर्स होली मेडिकल सहित कई अन्य दुकानें शामिल थे.
कोटपा के तहत किया जुर्माना
अभियान के दौरान सिगरेट और तंबाकू उत्पाद के खिलाफ कोटपा के तहत कुल 22 प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 दुकानों से मौके पर 1500 का चालान काटा गया. साथ ही अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी सार्वजनिक स्थल व स्कूल तथा शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री दंडनीय जुर्म है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

