Search

 
 
 

Gumla News : JTET परीक्षा को लेकर गुमला प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

Gumla News: डीसी ने स्पष्ट किया कि इस बार परीक्षा का आयोजन किसी बाहरी एजेंसी की बजाय सीधे जिला प्रशासन के नेतृत्व में किया जा रहा है. ऐसे में सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें.
 
अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक करते डीसी और एसपी.

Gumla News : गुमला जिला प्रशासन एक नवंबर रविवार को होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर पूरी तरह अलर्ट है. डीसी दिलेश्वर महतो और एसपी हारिस बिन जमां ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में संबंधित अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. उन्होंने दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए.


डीसी ने स्पष्ट किया कि इस बार परीक्षा का आयोजन किसी बाहरी एजेंसी की बजाय सीधे जिला प्रशासन के नेतृत्व में किया जा रहा है. ऐसे में सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें. कहा कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले वीक्षकों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करायें. परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र की सघन जांच की जाएगी. फोटो और हस्ताक्षर में किसी प्रकार की विसंगति मिलने पर पहचान पत्र से उसका मिलान किया जाएगा. इसके साथ ही दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सुगम व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा और सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


एसपी हारिस बिन जमां ने पुलिस अधिकारियों को परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखें और अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखें. परीक्षा के दौरान अफवाह एवं भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. इसके लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को सक्रिय किया गया है. किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध सूचना की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 अथवा जिला नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की गई है. बैठक में डीडीसी अनिमेष रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, एसडीओ अखिलेश कुमार सहित अन्य अदाधिकारी उपस्थित थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही