Gumla News : गुमला डीसी दिलेश्वर महतो ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए लंबित योजनाओं को मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया.
उन्होंने छात्रवृत्ति के आवेदनों का जल्द निष्पादन करने और आय प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने को कहा. पिछले वर्ष की तुलना में छात्रवृत्ति पोर्टल पर कम पंजीकरण होने पर चिंता जताते हुए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बनाकर पंजीकरण बढ़ाने का निर्देश दिया.
डीसी ने जिले के घाघरा, डुमरी, चैनपुर, कामडारा और सिसई स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों तक पहुंच पथ निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राक्कलन और डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया. कहा कि अरहरा और पुग्गु में धुमकुड़िया निर्माण कार्य जल्द पूरे करें. उन्होंने ने सभी एजेंसियों और अभियंताओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.