Search

 
 
 

Gumla News : ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को गुमला बंद, समिति ने निकाला मशाल जुलूस

Gumla News: मशाल जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. इस दौरान बंद समर्थकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.साथ ही व्यवसायियों से मंगलवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख आंदोलन को समर्थन देने की अपील की.
 
मशाल जुलूस निकालते समिति के लोग.

Gumla News : केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति ने ओबीसी को आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को गुमला बंद का आह्वान किया है. बंद में गुमला के साथ खूंटी, रांची, लोहरदगा और लातेहार जिले भी शामिल हैं. समिति के लोगों ने सोमवार की शाम गुमला में मशाल जुलूस निकालकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की.


मशाल जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. इस दौरान बंद समर्थकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.साथ ही व्यवसायियों से मंगलवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख आंदोलन को समर्थन देने की अपील की.


केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति का कहना है कि ओबीसी समुदाय को आरक्षण का उचित लाभ दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. इधर, इधर, प्रस्तावित बंद को देखते प्रशासन भी अलर्ट है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही