Search

 
 
 

Gumla News: नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में गुमला की टीमें विजेता, अंडर-15 बालक व अंडर-17 बालिका टीम का जलवा

Gumla News: अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में उर्सुलाइन कॉन्वेंट, गुमला और संत अन्ना बालिका विद्यालय, मांझाटोली की टीम आमने-सामने रही. मुकाबले में उर्सुलाइन कॉन्वेंट की टीम संत अन्ना बालिका विद्यालय को 5-0 से हराकर विजेता बना.
 
खिलाड़ियों का फाइनल में उम्दा प्रदर्शन

Gumla News: गुमला के संत इग्नेशियुस उच्च विद्यालय मैदान में नेहरू हॉकी टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया. अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में संत इग्नेशियुस उच्च विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, प्रतिद्वंदी जारी की टीम को 5-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया. जारी की टीम उपविजेता रही, जबकि सिसई प्रखंड के जैरा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में उर्सुलाइन कॉन्वेंट, गुमला और संत अन्ना बालिका विद्यालय, मांझाटोली की टीम आमने-सामने रही. मुकाबले में उर्सुलाइन कॉन्वेंट की टीम संत अन्ना बालिका विद्यालय को 5-0 से हराकर विजेता बना. 


प्रतियोगिता का संचालन सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एडीपीओ) ज्योति खलखो ने किया. समापन अवसर पर गुमला के जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार, ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया.


इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं. प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा हॉकी के प्रति रुचि एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही