Search

 
 
 

Gumla News : जंगली हाथी के हमले में मृतक के परिजनों को मिला चार लाख मुआवजा

Gumla News : गुमला जिले के बुरहु पतरा में पिछले अप्रैल में जंगली हाथी के हमले में गांव के अनूप कुमार पाण्डेय की मौत हो गई थी. वन विभाग की टीम शनिवार को गांव पहुंची और मृतक के पिता बालकिशोर पाण्डेय को राशि का चेक सौंपा.
 
मृतक के पिता को चेक सौंपते वन अधिकारी.

Gumla News : गुमला जिले के बुरहु पतरा में पिछले अप्रैल में जंगली हाथी के हमले में गांव के अनूप कुमार पाण्डेय की मौत हो गई थी. वन विभाग की ओर से परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है. प्रभारी वनपाल शम्मी आफताब के नेतृत्व में वन विभाग की टीम शनिवार को गांव पहुंची और मृतक के पिता बालकिशोर पाण्डेय को राशि का चेक सौंपा. 


मुआवजा राशि मिलने पर परिजनों ने वन विभाग के प्रति आभार जताया है. मौके पर प्रधान वनरक्षी पीटर बाड़ा, सनील राम सहित ग्रामीण मौजूद थे. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीवों से संबंधित घटनाओं में प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता व मुआवजा उपलब्ध कराने का प्रवधान है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही