Search

 
 
 

Gumla News : मिट्टी बचाने के लिए प्राकृतिक खेती जरूरी- कृषि सचिव

Gumla News: राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीकी पी. ने कहा कि खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य कृषि भूमि और मिट्टी के स्वास्थ्य का संरक्षण करना है.
 
लभुक को चेक सौंपते कृषि सचिव व अन्य.
  • गुमला में उन्नत खेती पर किसानों की दो दिवसीय कार्यशाला 

Gumla News : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गुमला नगर भवन में सोमवार को उन्नत खेती-बागवानी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. जिला कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के उद्यान प्रभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. 


मुख्य अतिथि राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीकी पी. ने कहा कि खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य कृषि भूमि और मिट्टी के स्वास्थ्य का संरक्षण करना है. उन्नत बागवानी के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है. झारखंड में मिट्टी के अम्लीकरण की समस्या बढ़ रही है. ऐसे में रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग को कम कर प्राकृतिक एवं जैविक खाद के प्रयोग को बढ़ावा देना जरूरी है.


उन्होंने कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही बेहतर और पौष्टिक उत्पादन का आधार है. किसानों को मिट्टी की प्रकृति के अनुसार संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जैविक संसाधनों के उपयोग और वैज्ञानिक कृषि पद्धति को अपनाना चाहिए, ताकि कृषि भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहे.


एवोकाडो, ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा

सचिव ने कहा कि झारखंड में फल एवं सब्जी उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं. गुमला समेत आसपास के क्षेत्रों में सब्जी उत्पादन के साथ एवोकाडो, ड्रैगन फ्रूट, अंजीर और स्ट्रॉबेरी जैसी उच्च बाजार मूल्य वाली फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है. उन्होंने किसानों को क्लस्टर आधारित बागवानी अपनाने की सलाह दी. कहा कि 200, 300 अथवा 500 एकड़ तक के क्षेत्र में एक जैसी फसल का उत्पादन करने से बाजार उपलब्ध कराने, बड़े खरीदारों को जोड़ने और किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने में सुविधा होगी. डीसी दिलेश्वर महतो और उद्यान निदेशक प्रवीण केरकेट्टा ने भी विचार व्यक्त किये. 


लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

समारोह में विभिन्न कृषि एवं बागवानी गतिविधियों से जुड़े लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों एवं प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया. मशरूम उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच लाभुकों को 30 हजार रुपये  मूल्य का मशरूम उत्पादन के लिए चेक दिए गए. वहीं, राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत वन प्रबंधन समितियों से जुड़े लाभुकों को बांस उत्पादन एवं खेती के लिए प्रोत्साहन राशि दी गई. कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. 

  
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही