Search

 
 
 

Gumla News :  भतीजे ने धान रोप रही चाची की कुदाल से हमला कर मार डाला

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के पोकटा निवासी मोहन महतो की 62 वर्षीय पत्नी सूकरी देवी की उसके भतीजे शिवनारायण महतो ने जमीन विवाद में कुदाल से मारकर हत्या कर दी. सुकरी देवी शुक्रवार की सुबह अपने खेत में धान रोपने गई थी.
 
हत्या की सिंबॉलिक फोटो.

Gumla : गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के पोकटा निवासी मोहन महतो की 62 वर्षीय पत्नी सूकरी देवी की उसके भतीजे शिवनारायण महतो ने जमीन विवाद में कुदाल से मारकर हत्या कर दी. सुकरी देवी शुक्रवार की सुबह अपने खेत में धान रोपने गई थी. उक्त जमीन को लेकर पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था. भतीजा शिवनारायण महतो कुदाल लेकर खेत पर पहुंचा. वहां चाची को देख कर वह आग बबूला हो गया.


उसने गाली-ग्लौज शुरू कर दी. विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर उसने  दाल से मारकर सुकरी देवी की हत्या कर दी. सूचना मिलते ही बसिया पुलिस घटनास्थल पहुंची और आरोपी शिव नारायण महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही