Gumla News : गुमला जिले के पुसो थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार उत्तम उरांव कोटारी गांव का रहने वाला है.
थाना प्रभारी मो. जहांगीर खान ने बताया कि उत्तम उरांव के खिलाफ वर्ष 2021 में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. उसके बाद से ही वह फरार था. पुलिस को शुक्रवार को उसके घर पर मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.