Search

 
 
 

Gumla News : शादी के मंडप पहुंची पुलिस, नाबालिग बेटी को बाल विवाह के दलदल से निकाला

चैनपुर प्रखंड में प्रशासन व पुलिस की तत्परता से एक बाल विवाह को सफलतापूर्वक रुकवा दिया है. वाकया चैनपुर थाना क्षेत्र के मालम पंचायत का है. सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए विवाह रुकवा दिया.
 
विवाह समारोह में शामिल लोग.

Gumla : गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड में प्रशासन व पुलिस की तत्परता से एक बाल विवाह को सफलतापूर्वक रुकवा दिया है. वाकया चैनपुर थाना क्षेत्र के मालम पंचायत का है. सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए विवाह रुकवा दिया.


जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के मालम पंचायत की एक नाबालिग लड़की का विवाह 25 वर्षीय युवक के साथ तय था. विवाह की रस्में चल रही थीं और घर में मेहमानों का तांता लगा था. इसी बीच प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि लड़की की उम्र  कम है. मौके पर पहुंची महिला पर्यवेक्षाका अंजली वर्मा, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी ने ग्रामीणों और दोनों परिवारों को समझाया कि बाल विवाह गंभीर अपराध है. यदि यह विवाह संपन्न होता है, तो न केवल दूल्हा-दुल्हन के परिवार, बल्कि इसमें शामिल होने वाले मेहमान, पंडित, टेंट और बाजा वाले भी दोषी माने जाएंगे. उन्हें भी जेल की सजा हो सकती है.

 


प्रशासन और पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्षों ने अपनी गलती स्वीकार की. लड़के के परिजनों ने लिखित आश्वासन दिया कि वे अभी शादी नहीं करेंगे. लड़की के बालिग (18 वर्ष) होने के बाद ही यह विवाह संपन्न होगा. फिलहाल लड़की को उसके घर भेज दिया गया है और प्रशासन लगातार मामले पर नजर बनाए हुए है.

 

प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने में सहयोग करें. यदि कहीं भी इस तरह की घटना की जानकारी मिले, तो तुरंत चैनपुर प्रखंड प्रशाशन या चैनपुर थाना को सूचित करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही