Gumla News : अरुणोदय संघ दुर्गा पूजा समिति सिसई रोड गुमला की बैठक पोद्दार धर्मशाला में हुई. बैठक में कोषाध्यक्ष ने गत वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने पारित कर दिया. इसके बाद सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें रूपक साहू को पुनः अध्यक्ष व राजेश सिंह को सचिव चुना गया.
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जायेगा. भव्य पूजा पंडाल व आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया गया. समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया. बैठक में सुभाष प्रसाद साहू, अशोक अग्रवाल, दिनेश प्रसाद, राजेश गुप्ता, शिक्षक किशोर कुमार, रवि सिंह, आशीष, मृणाल, ऋषि रंजन गुप्ता, राजेश गुप्ता किताब, रितेश कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.