Gumla: जिले में 3 अगस्त से 7 अगस्त तक विशेष अभियान के तहत सभी अंचल कार्यालयों में जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है. शिविर के जरिए लोगों को त्वरित एवं सरल तरीके से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा लंबित आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है.

अंचल कार्यालय में विशेष शिविर अभियान
शिविरों में नए आवेदन के साथ-साथ पूर्व से लंबित आवेदनों का भी त्वरित निष्पादन किया जा रहा है. अभियान के दौरान जिले में अब तक विभिन्न अंचलों से करीब 2000 जाति प्रमाण पत्र, 900 आय प्रमाण पत्र, 1100 निवास प्रमाण पत्र तथा EWS प्रमाण पत्र के लिए 20 आवेदन प्राप्त हुए हैं.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/jharkhand-liquor-scam-acb-summons-four-people-including-jsbcl-general-manager
https://lagatar.in/medicine-shortage-at-rims-patients-in-the-emergency-department-and-wards-are-forced-to-buy-essential-medicines-from-outside
इनमें से विभिन्न श्रेणियों के लगभग 2,500 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन करते हुए लाभुकों को तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं. शेष प्राप्त आवेदनों का भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र निष्पादन किया जा रहा है.
उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान की अवधि में शिविरों का प्रभावी संचालन करें तथा प्रत्येक पात्र आवेदक को समयबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए. किसी भी पात्र नागरिक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े तथा सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए.
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को जाति, आय, स्थानीय निवासी अथवा EWS प्रमाण पत्र की आवश्यकता है अथवा जिनके आवेदन लंबित हैं, वे 7 अगस्त 2026 तक अपने संबंधित अंचल कार्यालय में संचालित विशेष शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अवश्य पहुंचें.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. सभी पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें एवं अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment