Search

 
 
 

Gumla News : ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत नगर टोंगरी के समीप दो युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इसके बाद सीओ हरीश कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दोनों युवकों को पकड़ लिया.
 
फाइल फोटो.

Gumla News : गुमला शहर में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमृत नगर टोंगरी के समीप से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. उन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में लोहरदगा रोड निवासी अमित कुमार साव व अमृत नगर निवासी राहुल कुमार शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें


एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव व थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत नगर टोंगरी के समीप दो युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इसके बाद सीओ हरीश कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दोनों युवकों को पकड़ लिया. तलाशी में उनके पास से दो ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही