Search

 
 
 

Gumla News : फोरी पंचायत में मना विहिप का स्थापना दिवस

Gumla News : विश्व हिंदू परिषद के गुमला जिला संगठन मंत्री केशव चंद्र साय ने परिषद की स्थापना, उद्देश्य व संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला. विहिप की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई थी.
 
कार्यक्रम में उपस्थित लोग.

Gumla News : गुमला की फोरी पंचायत में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में समाजसेवी माधो गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए रहे. समारोह में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण व हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे.


गुमला जिला संगठन मंत्री केशव चंद्र साय ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उद्देश्य व संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला. कहा कि संगठन हिंदू समाज में हिंदुत्व की भावना जागृत करने और समाज को संगठित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. विहिप की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन स्वामी चिन्मयानंद जी के मुंबई स्थित संदीपनी आश्रम में हुई बैठक में की गई थी. संगठन का उद्देश्य हिंदू जीवन मूल्यों की रक्षा, विभिन्न पंथों, संप्रदायों, जातियों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करना है. 


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, सेवा व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. मौके पर तेतरू गिरी, महाबीर महली, कृष्णा महली, पुनेश्वर बड़ाईक, रमेश महतो, मनोरंजन लोहरा, प्रेमचंद उरांव, संदीप कुमार साय, रूपेंद्र उरांव, पवन उरांव, सालीक उरांव, रमेश महली, उषा देवी, संजीव कुमार साय, विकास गिरी, जयमंगल महतो व अन्य उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही