Gumla News : गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र एक किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक प्रिंस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. वह आताकोरा गांव का रहने वाला था. उसके खिलाफ भरनो थाना में कांड संख्या 39/2026 के तहत मामला दर्ज है. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि प्रिंस अंसारी पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है. इस मामले में किशोरी के पिता ने 29 अगस्त को भरनो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.