Gumla News : गुमला पुलिस ने शहर के रामनगर इलाके से 6.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गौतम राम को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में गौतम ने बताया कि उसने उक्त मादक प
थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, एसपी को सूचना मिली थी कि रामनगर में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं. सूचना के आधार पर सीओ हरिश कुमार वपुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार ने टीम के साथ रामनगर बिजली ऑफिस के सामने मंदिर के समीप छापेमारी की.
पुलिस को देखते ही वहां मौजूद दो युवक भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर गौतम राम को पकड़ लिया, जबकि ओमन दास मौके से फरार हो गया. तलाशी लेने पर गौतम की जींस की दाहिनी जेब से सफेद प्लास्टिक में कागज में लिपटा ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने गौतम राम को गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.