Gumla News : गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के कटिबा करम टोली गांव के दर्जनों युवाओं ने श्रमदान कर करीब एक किलोमीटर कच्ची सड़क पर मिट्टी-मोरम डालकर रास्ता बनाया. ग्रामीणों के अनुसार बरसात में सड़क की स्थिति खराब हो जाने के कारण आने-जाने में काफी परेशानी होती थी. इसे देखते हुए श्रमदान से रास्ते को आवागमन के योग्य बनाया गया.
युवाओं ने बताया कि कटिबा करम टोली गांव में करीब 60 घर हैं और आबादी लगभग 200 है. रास्ता खराब रहने के कारण बरसात में बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती थी. रास्ता बन जाने से अब सभी लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.