Search

 
 
 

Gumla Police:  गुमला के पुलिस सब इंस्पेक्टर मनोज पासवान का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, कई सवाल?

गुमला पुलिस विभाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है. कुछ महीने पहले जेल भेजे गए सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार पासवान का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो और तस्वीरों में अलग-अलग महिला पुलिसकर्मियों के साथ उनकी मौजूदगी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है.
 

Gumla: गुमला पुलिस विभाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है. कुछ महीने पहले जेल भेजे गए सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार पासवान का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो और तस्वीरों में अलग-अलग महिला पुलिसकर्मियों के साथ उनकी मौजूदगी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है.

 

एक साथ गुमला पुलिस के तीन-तीन पदाधिकारियों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद मामला पूरे जिले सहित राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया है. लोग पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि “जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो जनता आखिर किस पर भरोसा करे?”

 

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक महिला सिपाही ने सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. महिला का आरोप था कि आरोपी अधिकारी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और करीब दो वर्षों तक उसका यौन शोषण करता रहा.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमला पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए मनोज पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि अब फिर से वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल वायरल वीडियो और तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला पूरे राज्य में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

 

बता दें कि एक साथ तीन-तीन गुमला के पुलिस पदाधिकारी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होना राज्य भर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही