Search

 
 
 

गुमला पुलिस ने 20 लाख का गांजा बरामद किया

 
Gumla : गुमला पुलिस ने 20 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 90 किलो अवैध गांजा और एक्सयूवी 500 कार जब्त किया है. बुधवार को गुमला थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर एसपी हरविंदर सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह चार बजे थाना चौक गुमला से एक्सयूवी 500 कार तेज रफ्तार से क्रॉस हुई, जिसकी सूचना तत्काल टोटो थाना को दी गयी. इस पर टोटो थाना पुलिस ने टोटो थाना चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया. चेकिंग के क्रम में जब गाड़ी नहीं दिखी, तो पुलिस आगे बढ़ने लगी. इसी क्रम में पाया गया कि एक्सयूवी कार बैंक ऑफ इंडिया टोटो के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. तलाशी के क्रम में अंदर कोई नहीं मिला. लेकिन कार में प्लास्टिक के अंदर पैक 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया. इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है. हालांकि तस्कर गांजा और क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर भागने में सफल रहे. पुलिस लगातार आगे की कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें – बड़ी">https://lagatar.in/big-news-23-ips-officers-of-jharkhand-transferred-see-details/">बड़ी

खबरः झारखंड के 23 आईपीएस का तबादला, देखें डिटेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही