Search

गुमला : नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म, हुई गर्भवती, मामला दर्ज

Gumla : जिले में नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 10वीं कक्षा की छात्रा पांच महीने की गर्भवती है. गंभीर स्थिति में छात्रा को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां कुछ दिन इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया. इस मामले में छात्रा ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में छात्रा ने गांव के ही एक लड़के (16 वर्षीय) के खिलाफ जबरन दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप लगाया है. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है. (पढ़ें, पीएम">https://lagatar.in/jayanti-pm-modi-pays-tribute-to-bal-gangadhar-tilak-and-chandrashekhar-azad/">पीएम

मोदी ने जयंती पर बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को नमन किया)

नाबालिक लड़के ने जबरन छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

प्राथमिकी के अनुसार, घर से स्कूल जाने के क्रम में आरोपी हमेशा उसके साथ छेड़छाड़ करता था. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था. 20 फरवरी 2023 को जब वो स्कूल से घर जा रही थी, तब सुनसान जगह का फायदा उठाकर नाबालिक लड़के ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया. साथ ही उसने छात्रा को धमकी दी कि किसी को कुछ बताने पर वो उसके मां-बाप को जान से मार देगा. डर से छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया. 18 जुलाई 2023 को अचानक पीड़िता के पेट में दर्द होने लगा. तब उसने अपनी मां को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. जांच के बाद पता चला कि नाबालिग गर्भवती है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ssp-strict-about-ranchis-security-arrangements-hit-the-road-at-midnight/">रांची

की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, आधी रात सड़कों पर उतरे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//