Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: सिसई के अंचल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

Ranchi: गुमला जिला प्रशासन ने सिसई के अंचल अधिकारी नितेश रोशन खलखो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी है. 
जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में पिछले दिनों अपर समाहर्ता और डीआरडीए निर्देश द्वारा संयुक्त रूप से अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया था. इसमें म्यूटेशन के मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पायी गयी. 

निरीक्षण में पाया गया कि अंचल अधिकारी ने एक ही खाता प्लॉट के लिए म्यूटेशन के आवेदन की सुनवाई कर पहले उसे रद्द कर दिया. बाद में उसे खुद ही सुनकर म्यूटेशन आवेदन स्वीकृत किया.  अंचल अधिकारी को अपने ही द्वारा रद्द किये गये मामले को फिर से सुनने का कानूनी अधिकार नहीं है. 

अंचल अधिकारी के कार्यालय से म्यूटेशन आवेदन रद्द होने के बाद डीसीएलआर के यहां अपील का प्रावधान है. कारण बताओ नोटिस में अंचल कार्यालय में अनाधिकृत लोगों से काम लेने का मामले का भी उल्लेख किया गया है. 
इस मामले में कहा गया है कि कार्यालय में सुजीत कुमार बैठा नाम के व्यक्ति से कंप्यूटर ऑपरेटर का काम लिया जा रहा है. इसके लिए सक्षम पदाधिकारी से अनुमति नहीं ली गयी है. इससे पहले ही सुजीत कुमार बैठा से अनाधिकृत रूप से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम लेने का मामला आया था. जिला प्रशासन द्वारा सुजीत कुमार बैठा को हटाने का निर्देश दिया गया था. 
लेकिन वरीय पदाधिकारियों के निर्देश का उल्लंघन करते हुए उससे काम लिया जा रहा है. यह सरकारी पदाधिकारी के लिए निर्धारित नियम के अलोक में अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही