Search

 
 
 

सालों से लापता तीन लड़कियों को ढूंढ नहीं पायी गुमला-सिमडेगा पुलिस, CID ने SP को कार्रवाई का दिया आदेश

 
Ranchi :  गुमला और सिमडेगा पुलिस सालों से लापता तीन लड़कियों को अब तक नहीं खोज नहीं पायी. इसको लेकर चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैजनाथ कुमार ने सीआईडी डीजी से शिकायत की थी. जिसके बाद सीआईडी ने गुमला और सिमडेगा जिले के एसपी को इस मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है. जो तीन लकड़ियां कई सालों से लापता है, उसमें गुमला की रहने वाली रंजीता केरकेट्टा, संजीता कुमारी और सिमडेगा जिला की रहने वाली विनीता एक्का शामिल है.

चाइल्ड राइट्स फॉउंडेशन ने की थी शिकायत

चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैजनाथ कुमार ने तीनों लड़कियों के लापता होने की शिकायत सीआईडी से की थी. बैजनाथ कुमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र की रहने वाली शकुंतला कुमारी ने साल 2019 में रंजीता केरकेट्टा नाम की लड़की को झिरी और लक्ष्मण नायक नाम के व्यक्ति को बेच दिया था. इसके बावजूद प्रशासन ने उनको गिरफ्तार नहीं किया और ना ही आज तक लड़की को बरामद किया जा सका है. वहीं गुमला जिले के गुमला थाना क्षेत्र के जामटोली की रहने वाली संजीता कुमारी का अपहरण कर कहीं बेच दिया गया, जो अभी तक नहीं मिली है. इसके अलावा सिमडेगा जिले के टेटेटांगर थाना क्षेत्र की रहने वाली विनीता एक्का को रोशन बड़ाइक नाम के युवक ने साल 2011 में बेच दिया था. अभी तक उसकी भी बरामदगी नहीं हो पायी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही