Search

 
 
 

गुमला: जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 23 जून को  सूचना मिली कि बिशुनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा के जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी  सुप्रीमो रविन्द्र यादव अपने दस्ते के साथ भ्रमणशील है
 

 Gumla :  पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया है. उस पर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.  मंगलवार को एसपी हरिश बिन जमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं.

 

पुलिस ने बताया कि 23 जून को  सूचना मिली कि बिशुनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा के जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी  सुप्रीमो रविन्द्र यादव अपने दस्ते के साथ भ्रमणशील है. वह किसी  बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. जैसे ही पुलिस टीम घाघरा पहुंची तो देखा कि कुछ लोग हथियारों के साथ गांव के सामने वाले जंगल में है.

 

पुलिस को अपनी ओर आते देख सभी जंगल के अंदर भागने लगे. लेकिन एक व्यक्ति को पुलिसस की टीम ने  घेर कर पकड़ लिया गया. कड़ाई से पूछने पर उसने अपना नाम जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य फिरोज अंसारी बताया. उसके पास से एक 303 राईफल, 200 राउंड गोलियां और एक पीठ्ठू  बैग बरामद किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही