Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : एक- दूसरे को बचाने में तालाब में डूबी तीन छात्राएं

Gumla : सदर थाना क्षेत्र के असनी नवाटोली गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने गयी तीन स्कूली बच्चियों की डूबने से मौत हो गयी. बताया गया कि एक-दूसरे को बचाने में तीनों को जान से हाथ धोना पड़ा. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को तालाब से बाहर निकाला गया. पुलिस भी मौके पर पहुंची. तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चों में राघो उरांव की 9 वर्षीय बेटी अनिमा कुमारी, बिरसाई लोहरा की 9 साल की बेटी सरोज कुमारी और कार्तिक उरांव की 12 साल की बेटी मोनिका कुमारी शामिल हैं. घटना के बाद गांव में मातम छा गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/12-1.jpeg"

alt="" width="1200" height="750" />

एक दूसरे को बचाने में डूब गई तीनों बच्चियां

जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्ची एक साथ नहाने के लिए बरिसा नकटी कुंबाटोली ताड़बांध तालाब गयी थीं. उसी दौरान गहरे पानी में चली गई और एक दूसरे को बचाने क्रम में तीनों बच्चियां पानी में डूब गयीं. यहां कपड़ा धोने के लिए पहुंची महिलाओं ने तीनों को डूबते देखा, तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. परिजनों सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे. तीनों को बाहर निकाला गया. गुमला पुलिस भी मौके पर पहुंची. आनन-फानन में पीसीआर वाहन से तीनों बच्चियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें – आत्महत्या">https://lagatar.in/suicide-and-depression-a-social-challenge/">आत्महत्या

एवं अवसाद एक सामाजिक चुनौती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही