Search

 
 
 

गुमला: PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, रायफल समेत कई हथियार बरामद

 
Gumla: जिला पुलिस ने डुमरीघाटी जंगल से पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में अनिल उरांव उर्फ कुठू, मंजित प्रधान उर्फ गुड्डू और गुड्डू सिंह का नाम शामिल है. तीनों गुमला जिले के ही रहने वाले हैं. इनके पास से पुलिस ने एके-47 की 3 गोली,  प्वाइंट 315 बोर के तीन लोडेड देशी रायफल और प्वाइंट 315 बोर के 12 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं.
इसे पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-reviewed-the-works-of-the-sports-department-instructed-to-complete-the-construction-of-the-stadium-on-time/">रांची

डीसी ने की खेलकूद विभाग के कार्यों की समीक्षा, स्टेडियम निर्माण तय समय पर पूरा करने के निर्देश

बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी

एसपी को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के उग्रवादी हथियार के साथ रायडीह थाना क्षेत्र स्थित बाघलता और डुमरीघाटी के बीच बरटोली जाने वाले रास्ते के पास जंगल में छुपकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर गुमला एसपी ने एक टीम को छापेमारी के लिए भेजा. छापेमारी टीम बाघलता पहुंची, पैदल डुमरीघाटी जंगल की तरफ बढ़ने लगे. इस दौरान बातचीत की आवाज सुनाई दी. पुलिस की टीम उग्रवादियों को दोनों तरफ से घेरने लगे. पुलिस को देख तीनों उग्रवादी भागने लगे. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. इसे भी पढ़ें-जून">https://lagatar.in/gst-collection-in-june-increased-by-12-percent-to-cross-1-61-lakh-crore-finance-ministry/">जून

में जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत बढ़कर 1.61 लाख करोड़ के पार : वित्त मंत्रालय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही