Search

 
 
 

गुमला : तस्करी के लिए ले जा रहे पशुओं से लदा ट्रेलर पुल के नीचे गिरा, 40 की मौत

 
Gumla :   जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल के पास स्थित गंजई पुल पर बड़ा हादसा हो गया. यहां पशुओं से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया. इस घटना में 40 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी है. पशुओं के मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. ट्रेलर पलटने से चालक को भी गंभीर चोट लगी है. उसे उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है.  घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पालकोट अनिल लिंडा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं. ट्रेलर के नीचे दबे पशुओं को बाहर निकाला जा रहा है.

ट्रक के पीछे एक के ऊपर एक दो ट्रेलर में भरे थे पशु

घटना की सूचना पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गये हैं. वहीं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य संगठन के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. ट्रक के पीछे एक के ऊपर एक दो ट्रेलर बनाया गया था और दोनों में 100 से अधिक पशु थे. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पशुओं का कहां से लाया जा रहा था और कहां भेजने की योजना थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही