Search

 
 
 

गुमला : ट्रिपल मर्डर मामला : तीन अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

 
Gumla : सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में शुक्रवार को तीन लोगों की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार हत्यारोपियों में  शिव कुमार साहु, नंद किशोर साहु और सत्येन्द्र कुमार साहु के नाम शामिल हैं. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा दो टांगी बरामद किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जमीन में एक पेड़ की हिस्सेदारी को लेकर एक ही परिवार के बीच विवाद हो गया था. नंदकिशोर साहु ने अपने दो पुत्र शिव कुमार साहु और सत्येन्द्र कुमार साहु के साथ अपने भाई नागेश्वर साहु, सुंदरु साहु और भतीजा पवन साहु तथा सुंदरु साहु के पुत्र विकास साहु पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें नागेश्वर साहु, सुंदरु साहु और पवन साहु की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल विकास साहु का रिम्स में इलाज चल रहा है. सिसई थाना में भादवि की धारा 302/325/307/34 के तहत कांड संख्या 16/ 2024 दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/coal-india-marathon-tomorrow-pt-usha-reached-ranchi-ccl-cmd-says-all-preparations-complete/">कोल

इंडिया मैराथन कल, पीटी ऊषा पहुंची रांची, CCL CMD बोलें- सभी तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही