Search

 
 
 

गुमला: ट्रक ने चार युवकों को कुचला,तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर

 
Gumla: ट्रक ने चार युवकों को कुचल दिया. जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. घटना गुमला-लोहरदगा मार्ग पर घाघरा के टोटांबी केनटोली के पास देर शाम हुई. यहां 12 चक्का लाइन ट्रक ने दो बाइक पर सवार चार युवकों को कुचल दिया. जिसमें तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/diwali-diyas-will-not-light-in-the-houses-of-bell-based-teachers-of-ranchi-university/">रांची

विश्वविद्यालय के घंटी आधारित शिक्षकों के घर नहीं जलेंगे दीपावली के दीये

कैसे हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया गया कि ट्रक घाघरा से गुमला जा रहा था. वहीं, दो बाइक पर सवार चार युवक गुमला से घाघरा की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने दोनों बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें घटनास्थल पर ही खरका गांव निवासी कुंवर उरांव (30 वर्ष), अजीत उरांव (30 वर्ष) और घाघरा थाना के चेड़या गांव निवासी रमेश कुमार (25 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत गयी. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kmcel-kolkatas-company-bought-for-112-crores-due-to-governments-neglect/">धनबाद

: सरकार की उपेक्षा की भेंट चढ़ा केएमसीईएल, कोलकाता की कंपनी ने 112 करोड़ में खरीदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही