Search

 
 
 

अधिवक्ता परिषद की गुमला इकाई का हुआ पुनर्गठन, शशिरंजन अखौरी बने अध्यक्ष

 
Ranchi : अधिवक्ता परिषद , झारखंड के सम्मेलन में गुमला जिला इकाई के पुनर्गठन की घोषणा की गई. प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र ने सत्र 2024-2027 के लिए गुमला जिला इकाई की घोषणा की. नई कमेटी में अशोक कुमार पांडेय "मुकुल" व सुधीर कुमार पांडेय को संरक्षक बनाया गया है. वहीं शशिरंजन अखौरी को अध्यक्ष चुना गया है. विष्णु मिस्त्री व हेमंत कुमार राय को उपाध्यक्ष, दिनेश महतो को महासचिव, आदित्य कुमार, आकाश रंजन व अमिताभ पंकज को सचिव, राकेश किरण `राजू` को कोषाध्यक्ष, कौशिक राम को न्यायप्रवाह प्रमुख और प्रकाश चन्द्र गोप को न्यायकेन्द्र प्रमुख चुना गया है. इसके अलावा इनलोगों को कार्यसमिति सदस्य चुना गया है. सच्चिदानंद गोप, संदीप स्वरूप, मुकेश कुमार पाठक, दिलीप कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र ओहदार, अजय साहू, परमेश्वर साहू व राजनारायण नाग, प्रदेश अध्यक्ष ने गुमला - लोहरदगा - सिमडेगा जिलों के समन्वयक के लिए बलदेव प्रसाद शर्मा के नाम की भी घोषणा की. सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रभारी राजेंद्र कुमार मिश्र ने परिषद की स्थापना से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों पर सविस्तार प्रकाश डालते हुए न्याय केंद्र व न्याय शिविर लगाने की बातें बतायी. साथ ही परिषद के कार्यकलापों का वर्णन किया. उपस्थित लोगों से लोकसभा के होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान करते हुए जन जागरण के लिए घर-घर जाकर संपर्क करने के कार्य को अपना कर्तव्य बताया और नोटा के प्रयोग से दूर रहने की बातें भी कहीं. इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों सह प्रांतीय संगठन आयाम टोली के सदस्यों हराधन प्रमाणिक व लीना मुखर्जी ने भी संगठन की उपलब्धियों पर विचार व्यक्त किये. जिला सम्मेलन का संचालन बलदेव प्रसाद शर्मा ने व अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर कुमार पांडेय ने की. बैठक के प्रारंभ में विगत सत्र का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. सम्मेलन में उपस्थित अन्य प्रमुख अधिवक्ताओं में राकेश कुमार, सुरेश प्रसाद सिन्हा,लखन सिंह, नरेश साहू, धीरेन्द्र प्रसाद, विष्णु सिंह, राणा रविकांत, जगदीश प्रसाद, भूपति प्रसाद प्रजापति, बलदेव प्रसाद सिन्हा, राधेश्याम साहू, मुकेश कुमार साहू,विनोद नाथ तिवारी व अशोक कुमार पांडेय थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-balbadda-police-station-saved-a-4-year-old-girl-from-being-burnt-alive/">गोड्डा

: बलबड्‌डा थानेदार ने 4 साल की बच्ची को जिंदा जलने से बचाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही