Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौत

Gumla : जिले के सिलम पुलिस कैंप के पास मंगलवार देर रात  ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं इसमें ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका रिम्स में इलाज  चल रहा है. मृतकों की पहचान शास्त्री नगर निवासी अशोक कुमार सिंह (50) और करमटोली निवासी रोहित कुजूर (22) के रूप में हुई है. (पढ़ें, MP">https://lagatar.in/mp-car-caught-fire-after-colliding-with-a-tree-four-people-of-the-same-family-burnt-alive/">MP

: पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले)

बाइक से सिलम से गुमला जा रहे थे दोनों 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रोहित और अशोक बाइक से किसी काम के सिलसिले में सिलम से गुमला जा रहे थे. तभी गुमला से रायडीह जाने के दौरान यह हादसा हुआ.  ऑटो और बाइक इतनी जोरदार टक्कर हुई थी कि बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरे युवक की मौत रांची रिम्स ले जाने के क्रम में हुई. पहले घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. जहां  डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. रोहित आईटीआई की तैयारी कर रहा था. साथ ही माता सहारा समूह का एंजेट भी था. इसे भी पढ़ें : खटिक">https://lagatar.in/government-will-conduct-research-on-khatik-and-turi-caste/">खटिक

और तुरी जाति पर शोध करायेगी सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही