Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला

जिले के बिशुनपुर प्रखंड के लबगा गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. रविवार देर रात बच्चा चोरी की अफवाह के बाद उग्र भीड़ ने एक विक्षिप्त महिला को पीट-पीटकर मार डाला.
Advertisement
Advertisement

Gumla :  जिले के बिशुनपुर प्रखंड के लबगा गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. रविवार देर रात बच्चा चोरी की अफवाह के बाद उग्र भीड़ ने एक विक्षिप्त महिला को पीट-पीटकर मार डाला. 

 

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह फैल रही थी. इसी बीच रात करीब 10–11 बजे मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला गांव में घूमती दिखी. ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध समझकर शोर मचाया और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई.

 

भीड़ ने महिला से पूछताछ करने की बजाय उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी. महिला खुद को निर्दोष बताती रही.  लेकिन लोगों ने उसकी एक न सुनी. घटना की सूचना पाकर बिशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही