Search

 
 
 

Gumla: घाघरा में कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या

 
Gumla : घाघरा जिले में कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या कर दी गयी. घाघरा थाना के कुगांव स्थित सासो जगरा टोली में शनिवार को घर के कमरे से महिला का शव बरामद किया गया है. मृतका की पहचान गांव की हीं विरसमुनि देवी के रूप में की गयी है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है  घटना की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

एक साल पहले पति ने भी की थी आत्महत्या  

जानकारी के अनुसार एक साल पहले इसी घर में महिला के पति ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी. मृतका विरसमुनि के तीन बच्चे हैं. बड़े बेटा-बेटी लोहरदगा थानाक्षेत्र के किस्को में अपनी बड़ी मां के साथ रहते हैं. जबकि चार साल का छोटा बेटा अपनी मां विरसमुनि देवी के साथ ही रहता था.

शाम को बनाया था चिकन चावल

ग्रामीणों के अनुसार, महिला शुक्रवार को अपने खेत में धान की फसल की कटाई में जुटी थी. इसके लिए उसने दो मजदूरों को काम पर रखा था. शाम को घर वापस आने पर महिला ने चिकन-चावल बनाया और मजदूरों के साथ खाया. इसके बाद दोनों मजदूर अपने घर चले गए और विरसमुनि अपने बेटे के साथ कमरे में सो गयी.

घर में बरामद हुआ शव

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह करीब 4 बजे विरसमुनि का बेटा घर के बाहर एक पेड़ के नीचे रोता दिखा. जब लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि एक नशेड़ी घर पर आया और उसे बाहर निकाल दिया. इसके बाद जब ग्रामीण उसके घर पहुंचे तो देखा विरसमुनि का शव पड़ा हुआ था. साथ ही कमरे की एक दीवार में भी नजर आयी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही