Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: बिशुनपुर डबल मर्डर केस में युवक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Gumla: जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सुखवा टोली में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी युवक आजाद उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने गुरुवार को बिशुनपुर थाना में पीसी कर बताया कि 19 जुलाई की सुबह बिशुनपुर थाना प्रभारी को सूचना मिली कि सुखवा टोली में दो अज्ञात व्यक्तियों का शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए घटनास्थल पर पहुंचे. वहां पहुंचने पर दोनों व्यक्तियों का शव देखने से हुए प्रतीत हुआ की उनकी दो-तीन दिन पूर्व हाथ-पैर बांधकर मारपीट करते हुए गोली मारकर हत्या की गई है. साक्ष्य छुपाने की नियत से झाड़ी में शव को फेंका दिया गया है. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/how-safe-school-bus-service-in-ranchi-10-accidents-happened-in-a-year/">रांची

में कितना सुरक्षित स्कूल बस सेवा, एक साल में हुए 10 हादसे
शव की पहचान कराने के दौरान घटना स्थल पर भंडारा थाना प्रभारी के साथ प्रदीप साहू सहित अन्य लोग पहुंचे‌. शव को देखकर प्रदीप साहु द्वारा अपने पिता सुख सागर साहु और साथ में आए तुलसी ठाकुर ने अपने भाई परमेश्वर ठाकुर के रूप में पहचान की थी. गिरफ्तार आरोपी ने इस हत्याकांड में शामिल अपराध कर्मियों की संलिप्तता बताई है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें- डार्क">https://lagatar.in/lohardaga-terrorist-faizan-was-in-contact-with-isis-agents-through-dark-net/">डार्क

नेट के माध्यम से ISIS एजेंटों के संपर्क में था लोहरदगा का आतंकी फैजान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही