Search

 
 
 

गुमला : चैनपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत।। गुरदरी में युवक ने लगाई फांसी

 
Gumla : चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के समीप शनिवार की सुबह हुए एक सड़क हादसा में अल्टिमा कंपनी के कर्मचारी 35 वर्षीय गोविंद चौधरी की मौत हो गई. मृतक गोविंद चौधरी रामपुर में किराए के मकान में रहते थे. प्रत्येक दिन की तरह सुबह में ब्लॉक चौक आ रहे थे, तभी अज्ञात कार ने धक्का मार फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गोविंद चौधरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चैनपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव कंपनी के अन्य कर्मचारियों को सौंप दिया.

युवक ने की खुदकुशी

गुमला : गुरदरी थाना क्षेत्र के बेती गांव निवासी दीपक एक्का 28 वर्ष शुक्रवार को अपने घर के बाहर स्थित कटहल पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दीपक अत्यधिक नशा का सेवन करता था. नशा का सेवन करने की वजह से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी. शुक्रवार दोपहर अचानक घर के बाहर कटहल पेड़ में रस्सी बांधकर फंदे से लटक गया और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर गुरदरी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-youth-tried-to-commit-suicide-outside-cm-residence-crpf-personnel-deployed-in-large-numbers/">रांची

: CM आवास के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,भारी संख्या में CRPF जवान तैनात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही