Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में गोलीबारी: पतरातू फ्लाईओवर साइट पर फायरिंग, एक घायल

Ramgarh: रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण कार्य स्थल पर गोलीबारी की घटना सामने आई है. अज्ञात अपराधियों ने निर्माण कंपनी के साइट पर फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई. राहुल दुबे गिरोह ने घटना की जिम्मेदारी ली है.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ramgarh: रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण कार्य स्थल पर गोलीबारी की घटना सामने आई है. अज्ञात अपराधियों ने निर्माण कंपनी के साइट पर फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई. राहुल दुबे गिरोह ने घटना की जिम्मेदारी ली है.

Uploaded Image

सोशल मीडिया पर बयान जारी कर राहुल दुबे गिरोह ने ली घटना की जिम्मेदारी.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही