Search

 
 
 

'Gunmaster G9' X Review : इमरान हाशमी की एक्टिंग ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर

Lagatar Desk : शुरुआती रिव्यू में फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, रोमांचक कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. खास तौर पर इमरान हाशमी के अंदाज और फिल्म में आने वाले ट्विस्ट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गनमास्टर G9' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आ रहे है. 

 

 

शुरुआती रिव्यू में फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, रोमांचक कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. खास तौर पर इमरान हाशमी के अंदाज और फिल्म में आने वाले ट्विस्ट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है.आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म में एक्शन, रोमांस और म्यूजिक का मिश्रण देखने को मिलता है. रिलीज के पहले से ही इमरान और जेनेलिया की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता थी.

 

 

 

इमरान हाशमी के एक्शन और ट्विस्ट की चर्चा

गनमास्टर G9' को लेकर सोशल मीडिया पर आ रहे शुरुआती रिव्यू में इमरान हाशमी की एक्टिंग की खास तौर पर चर्चा हो रही है. दर्शकों को फिल्म के एक्शन सीन और कहानी में आने वाले अचानक बदलाव पसंद आ रहे हैं. कुछ यूजर्स ने फिल्म को मनोरंजक बताया है, तो कुछ ने इसे दमदार एक्शन थ्रिलर करार दिया है.

 

एक यूजर्स ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे ब्लॉकबस्टर बताया. पोस्ट में इमरान की परफॉर्मेंस के साथ एक्शन और सरप्राइज ट्विस्ट को फिल्म की बड़ी खासियत बताया गया है. कुछ दर्शकों का मानना है कि यह फिल्म इमरान के लिए इस साल की एक और बड़ी सफलता साबित हो सकती है.

 

 

जेनेलिया और अपारशक्ति की भी हो रही तारीफ

फिल्म में जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना की मौजूदगी भी दर्शकों को पसंद आ रही है. जेनेलिया फिल्म में अपने अलग अंदाज से प्रभावित करती नजर आती हैं. वहीं, अपारशक्ति खुराना की भूमिका को लेकर भी शुरुआती प्रतिक्रियाएं सकारात्मक हैं.

 

इमरान और जेनेलिया की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म के आकर्षण को बढ़ाती है. वहीं, निर्देशक आदित्य दत्त के एक्शन सीक्वेंस को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

 

 

फिल्म की कहानी

गनमास्टर G9' की कहानी ईश्वर नाम के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है. ईश्वर की जिंदगी में आरती की अहम जगह है. आरती को सुरक्षित रखने की कोशिश में वह एक खतरनाक विलेन और ताकतवर दुश्मनों के सामने आ जाता है.

 

इसके बाद कहानी में एक के बाद एक ऐसे मोड़ आते हैं, जो ईश्वर की निजी जिंदगी को भी प्रभावित करते हैं. फिल्म में प्यार, दुश्मनी और बदले की कहानी के साथ जबरदस्त एक्शन और रोमांच देखने को मिलता है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही