Abuja : नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में स्कूल से बच्चों को अगवा करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में हथियारबंद लोगों ने एक बार फिर बच्चों को अगवा किया है. बंदूकधारियों ने इस घटना को तब अंजाम दिया, जब बच्चे हॉस्टल में सो रहे थे. अभी किसी समूह में इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है. 48 घंटे पहले भी बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर हमला कर कम से कम 300 बच्चों का अपहरण किया था. सशस्त्र गिरोह फिरौती के लिए स्कूली छात्रों को लगातार निशाना बना रहे हैं. अब तक कम से कम 1,400 बच्चों को अगवा किया जा चुका है.
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने स्कूल से फिर बच्चों को किया अगवा, 48 घंटे में दूसरी घटना
Last Updated: Mar 10, 2024 12:00 AM (IST)