Search

 
 
 

नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों का हमला, 50 लोगों के मारे जाने की खबर

 
 Abuja : उत्तरी-मध्य नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने दो हमलों में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. ओटुक्पो की स्थानीय सरकार के प्रमुख रुबेन बाको ने बताया कि बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव में बुधवार को बंदूकधारियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी. एक दिन पहले इसी जगह पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी गयी थी. बेन्यू राज्य पुलिस और एनेनी सेवुइस ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावरों ने एक बाजार में आग लगा दी थी. इसे भी पढ़ें : अलविदा">https://lagatar.in/goodbye-tiger-warrant-issued-against-actress-ameesha-patel/">अलविदा

‘टाइगर’, अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, 8 लाख लोग नौ दिनों से झेल रहे जलसंकट, दिल्ली से पैसा लेकर भागा, गुमला में धराया, 6.54 करोड़ बरामद समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है

सेवुइस ने बताया कि हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित आठ लोग मारे गये. अधिकारियों ने बताया कि हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि दोनों हमलों के एक-दूसरे से जुड़े होने की आशंका है. किसी संगठन ने भी अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि स्थानीय चरवाहों ने हमले किए, क्योंकि पहले भी उत्तरी-मध्य नाइजीरिया में भूमि विवाद को लेकर किसानों के साथ उनके कई झगड़े हो चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही