Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संस्कार युक्त देश के निर्माण में गुरु की महती भूमिका है : साहू

Advertisement
Advertisement
  • अरुणोदय पत्रिका लोकार्पण सह आचार्य सम्मान समारोह
Ranchi : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में शिशु विकास मंदिर समिति द्वारा अरुणोदय पत्रिका लोकार्पण सह आचार्य सम्मान समारोह मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने किया. उन्होंने कहा कि यह देश महापुरुषों व साधु-संतों का देश है. देश में गुरु शिष्य की परंपरा रही है. गुरु को ईश्वर का दर्जा मिला हुआ है. प्रथम गुरु माता-पिता हैं. माता की गोद प्रथम पाठशाला है. संस्कार युक्त समाज एवं देश के निर्माण में गुरु की महती भूमिका होती है.

अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

पत्रिका के संपादक बहन रिया कक्षा द्वादश ने कहा कि अरुणोदय पत्रिका का एकादश सर्ग विद्यालय के भैया-बहनों की रचनात्मकता की प्रस्तुति है. पत्रिका भारत के स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के योगदान पर आधारित है. इस पत्रिका में झारखंड के वीर सपूतों के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका के दर्शन होंगे. मौके पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या सिंह, वरिष्ठ आचार्य रामदेव कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह को मुख्य अतिथि ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. वहीं एकल गीत विद्यालय के आचार्य राजेश पाठक ने प्रस्तुत किया. मौके पर स्कूल के अन्य कई लोग शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-villagers-beat-up-two-youths-stealing-goats-in-namkum-police-saved-their-lives/">रांची

: नामकुम में बकरी चोरी कर रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने बचायी जान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही