Search

 
 
 

गुरु नानक सेवक जत्था ने स्कूल के बच्चों के बीच किया बैग वितरण

 
Ranchi : गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा शनिवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल के 200 बच्चों सहित शिक्षिकाओं एवं स्टाफ के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया. स्कूल के अध्यक्ष नरेश पपनेजा ने गुरु नानक सेवक जत्था के सेवा कार्य की सराहना की. जत्था के सदस्यों से इसी तरह के सेवा कार्य में जुटे रहने को कहा. जत्था के सूरज झंडई ने बताया कि जत्था द्वारा समय- समय पर इस तरह के सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

कई लोग शामिल रहे

मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा के प्रधान द्वारकादास मुंजाल, सचिव अर्जुन देव मिढ़ा,मनीष मिढ़ा,गुरु नानक भवन कमेटी के अध्यक्ष अशोक गेरा, स्कूल कमेटी के सचिव मोहनलाल अरोड़ा,नीरज गखड, रमेश गिरधर, अश्विनी सुखीजा, जत्था के पीयूष मिढ़ा, शैंकी मिढ़ा, रौनक ग्रोवर, करण अरोड़ा, इनीश काठपाल, जयंत मुंजाल, जीत सिंह, छोटू सिंह, अमन डावरा, वंश डावरा, आयुष पपनेजा तथा स्कूल की प्रधानाध्यापिका शिवानी मेहता, स्त्री सत्संग सभा की मनजीत कौर, नीता मिड्ढा सहित अन्य कई लोग शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-playing-with-health-in-jagannathpur-fair-dangerous-chemicals-found-in-chaat-pakoras-and-ice-cream/">रांचीः

जगन्नाथपुर मेले में स्वास्थ्य से खिलवाड़, चाट-पकौड़े और आइसक्रिम में मिले खतरनाक रसायन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही