Search

 
 
 

गुरु नानक विद्यालय साकची की स्थापना के 84 साल पूरे, बसंतोत्सव मना, हुई पतंगबाजी प्रतियोगिता

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित गुरु नानक विद्यालय की स्थापना के 84 साल पूरे हो रहे हैं. इस उपलक्ष्य में विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिल्मी गीतों के माध्यम से इसके विकास के विभिन्न सोपानो को रखा. वहीं बसंत उत्सव के माध्यम से देश की विविध संस्कृति का भी प्रदर्शन किया. विद्यालय परिसर में पतंगबाजी भी कराई गई. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलविंदर सिंह के अनुसार सरदार जीवन सिंह एवं उनके सहयोगियों ने गुरु नानक विद्यालय की स्थापना 1937 में की थी, किंतु अभिलेख के अनुसार स्थापना 1938 में हुई. इसे ध्यान में रखते हुए 1938 में प्रदर्शित हिंदी फिल्म से लेकर विभिन्न कालखंड और वर्ष 2022 के फिल्म के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति छात्राओं ने की. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/weather-update-there-will-be-relief-from-cold-for-the-next-3-4-days/">मौसम

अपडेट : अगले 3-4 द‍िन ठंड से म‍िलेगी राहत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/GNS-2.jpg"

alt="" width="600" height="388" /> विद्यालय में पूर्व में हो चुके खेल महोत्सव, चित्रांकन, गीत, क्विज, मेहंदी, रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. पतंगबाजी में विशाल भुटिया और रौशन गोरासावा प्रथम एवं दूसरे स्थान पर रहे. प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलविंदर सिंह, मधुबाला शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, चरणजीत कौर, सुनीता एवं अन्य ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. संचालन रंजीत कौर गिल ने किया. इसे सफल बनाने में डॉ आशा चौबे, राजेंद्र कौर, सरोज, शिल्पा की भूमिका रही. इससे पूर्व गुरुद्वारा में बसंत उत्सव की अरदास हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही