Search

 
 
 

Bokaro News: शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुजी स्मृति वाटिका लोगों को समर्पित

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सोलागीडीह स्थित वैद्यनाथ जन सेवा वृद्ध आश्रम के पास बने गुरुजी स्मृति वाटिका का लोकार्पण कर इसे आमजनों को समर्पित किया गया.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सोलागीडीह स्थित वैद्यनाथ जन सेवा वृद्ध आश्रम के पास बने गुरुजी स्मृति वाटिका का लोकार्पण कर इसे आमजनों को समर्पित किया गया.

Uploaded Image

गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण

इस मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, मेयर भोलू पासवान सहित अन्य अतिथियों ने गुरुजी की अर्धकाय प्रतिमा का अनावरण किया. और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उपायुक्त अजय नाथ झा ने वैद्यनाथ जन सेवा वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से संवाद किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना.

 

उन्होंने बुजुर्गों से गुरुजी स्मृति वाटिका का नियमित उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह स्थल प्रकृति के बीच सुकून, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनेगा.

 

उन्होंने कहा कि गुरुजी के जीवन के मूल्यों एवं जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, उप नगर आयुक्त पूजा कुमारी, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही