Search

 
 
 

रांची: गुरुसिंह सभा ने डॉ मनमोहन की याद में की शोकसभा

 
Ranchi: मेन रोड स्थित गुरुद्वारा में रविवार को गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के तत्वावधान पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की शोकसभा आयोजित की गई. मुख्य रूप से शामिल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह न केवल एक विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे, बल्कि आज देश में बह रही आर्थिक सुधारों के जनक भी थे. पहले बतौर वित्त मंत्री और उसके बाद प्रधानमंत्री रहे. उन्होंने देश में गिरती हुई अर्थव्यवस्था को ही नहीं संभाला, बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार कर नई योजनाएं शुरू की. देश में बढते राजस्व घाटे को उन्होंने रोक कर उसमें नई जान फूंकी.

सिख फेडरेशन ने सजाया विशेष दीवान

इस अवसर पर झारखंड सिख फेडरेशन की ओर से विशेष दीवान सजाया गया था. धन्यवाद ज्ञापन अल्पसंख्यक आयोग, के उपाध्यक्ष एवं फेडरेशन के महासचिव ज्योति सिंह मथारु ने दिया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मनमोहन सिंह ने सूचना, शिक्षा, भोजन का अधिकार, मनरेगा तथा आधार कार्ड जैसे पांच क्रांतिकारी कार्यक्रम शुरू किया. सभा में गगनदीप सेठी, परमजीत सिंह टिंकू ने भी अपने विचार रखा. संचालन प्रो हरविंदर वीर सिंह ने किया. मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह धूरा, अध्यक्ष गुरुद्वारा गुरमीत सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, चेयरमैन, युवा आयोग अध्यक्ष कुमार गौरव उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग शमशेर आलम, सतीश पॉल मुंजनी, कमल ठाकुर, विनय सिन्हा दीपू, अरुण चावला हरजीत सिंह स्विंकी, प्रीतपाल सिंह,गोल्डी सिंह, जयदीप चढ्ढा, रंजीत सिंह, ऋषि छाबड़ा, त्रिलोचन अकाली, कुलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही