Varanasi : आज मंगलवार को ज्ञानवापी परिसर से जुड़े दो मामलों की सुनवाई वाराणसी की दो अलग-अलग अदालतों में हुई. बता दें कि पहला केस ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग जांच कराने की मांग से जुड़ा था. इसकी सुनवाई जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश के कोर्ट में हुई. खबर है कि कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित करते हुए सुनवाई की अगली तिथि 14 अक्टूबर तय की है. दूसरा मामला ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की पूजा-पाठ की मांग के अधिकार से संबंधित था. इस केस की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय के कोर्ट में हुई. जानकारी सामने आयी कि अब इस केस की नियमित सुनवाई होगी. कल 12 अक्टूबर से सुनवाई शुरू हो जायेगी. इसे भी पढ़ें : शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoor-said-congress-can-win-2024-lok-sabha-elections-give-reasons/">शशि
थरूर ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस जीत सकती है, कारण गिनाये
भर्ती घोटाला : CBI की गिरफ्तारी से तो बच गये थे, पर ED ने तृणमूल कांग्रेस विधायक माणिक को अरेस्ट कर लिया
में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस ने मुझे अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया, इशारा किधर!
थरूर ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस जीत सकती है, कारण गिनाये
ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंप देने की मांग
जान लें कि विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन की पत्नी किरन सिंह ने ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है. उन्होंने ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंप देने की मांग की. कहा कि ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की पूजा-पाठ, भोग-राग और श्रृंगार का अधिकार हिंदुओं को दिया जाये. खबरों के अनुसार आज मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट की ओर से भगवान आदि विशेश्वर विराजमान केस की सुनवाई के लिए 16 पक्षकारों को मौजूद रहने की अनुमति प्रदान की गयी थी. इसे भी पढ़ें : शिक्षक">https://lagatar.in/teacher-recruitment-scam-survived-by-cbi-arrest-but-ed-arrested-trinamool-congress-mla-manik/">शिक्षकभर्ती घोटाला : CBI की गिरफ्तारी से तो बच गये थे, पर ED ने तृणमूल कांग्रेस विधायक माणिक को अरेस्ट कर लिया
यह मुकदमा सुनवाई योग्य नहीं है : मसाजिद कमेटी
उसमें भगवान आदि विश्वेश्वर का नाम सबसे ऊपर यानी पहले स्थान पर था. बता दें कि केस की आज से नियमित सुनवाई शुरू हो गयी है. हालांकि आज प्रतिवादी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने दलील दी कि यह मुकदमा सुनवाई योग्य नहीं है. कोर्ट कल बुधवार को दोपहर 2:30 बजे मुकदमे की सुनवाई करेगा. बुधवार को भी मुस्लिम पक्ष ही अपनी दलीलें पेश करेगा. इसे भी पढ़ें : राजकोट">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-rajkot-congress-gave-the-contract-to-someone-else-to-abuse-me/">राजकोटमें बोले पीएम मोदी, कांग्रेस ने मुझे अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया, इशारा किधर!
Leave a Comment