Search

 
 
 

सीएमपीडीआई में अनुसंधान एवं विकास पर हैकथॉन का आयोजन

 
Ranchi : सीएमपीडीआई में अनुसंधान एवं विकास पर हैकथॉन का आयोजन किया जा रहा है. इस हैकथॉन में भाग लेने के लिए भारत और विदेशों से संभावित स्टार्ट-अप, अनुसंधानिक संगठन एवं शैक्षणिक संस्थानों आदि को आमंत्रित किया जा रहा है. इस परिपेक्ष्य में प्रतिभागियों को कार्यक्रम से परिचित कराने के लिए शुक्रवार की सुबह 11 बजे से एक वेबिनार आयोजित किया गया है. बता दें इस हैकथॉन का आयोजन कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार सीएमपीडीआई द्वारा लोडिंग उपकरण (शॉवेल/एक्सकेवेटर्स) की पेलोड मॉनिटरिंग और ऑपरेटर के केबिन में प्रदर्शन, खुली खानों में धूल के शमन का अनुकूलन, पायलट 5 जी एप्लिकेशन के डिजाइन, विकास और कार्यान्वयन और कोयला उद्योग के लिए उपयोग मामले, कोयला ग्रेड निगरानी प्रणाली के कुशल प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी एवं संरचनाओं में दरारों (क्रैक्श) के प्रसार पर विस्फोटन के प्रभाव का पता लगाने के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकी विषयों पर किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : पाइप">https://lagatar.in/there-should-be-no-carelessness-in-laying-pipeline-officers-should-act-responsibly-cm/">पाइप

लाइन बिछाने में लापरवाही ना हो, अफसर जवाबदेही से कार्य करें : सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही