Dhanbad : सीएमपीडीआई ने सीएसआईआर-सिम्फ़र धनबाद और इसके क्षेत्रीय केंद्रों के वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों के साथ संस्थान सभागार में अनुसंधान व विकास पर हैकाथन का आयोजन किया. यह कार्यक्रम कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है. इसमें खनन क्षेत्र के लिए वैज्ञानिकों से अनुसंधान व विकास के प्रस्ताव को प्रस्तुत करने को कहा गया है. कार्यक्रम में सीएमपीडीआई रांची के मुख्य प्रबंधक मिलन सेन ने हैकाथन और विकसित माइक्रोसाइट और अनुसंधान व विकास पर कई जानकारियां दी. उन्होंने वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों से 12 जून से 12 अगस्त तक प्रस्ताव जमा करने की अपील की. सिंफर निदेशक प्रो एके मिश्रा ने अधिकतम संख्या में प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु आवश्यक पहल का आश्वासन दिया. इस अवसर पर परियोजना और उद्योग इंटरफेस के वैज्ञानिक व समन्वयक डॉ जेके पांडेय, खनन पद्धति और यांत्रिकी अनुसंधान समूह के डॉ पीके मंडल, मानव संसाधन विकास समूह के प्रमुख दिलीप कुंभकर और सीएमपीडीआई के मुख्य प्रबंधक धीरज कुमार ने भाग लिया. हैकाथन को संबोधित करते सीएमपीडीआई के अधिकारी यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668973&action=edit">धनबाद
: वासेपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]
सिंफर में अनुसंधान व विकास पर हैकाथन का आयोजन
Leave a Comment